मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

अगर चाहते हैं सर्दियों में भी भरपूर ऊर्जा, तो रोज़ पिएं ये जूस और आलस को दूर भगाएं

अगर चाहते हैं सर्दियों में भी भरपूर ऊर्जा, तो रोज़ पिएं ये जूस और आलस को दूर भगाएं

सर्दियों में अक्सर लोगों को थकान और सुस्ती का अनुभव होता है। अगर आप भी आलस को दूर करके पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो इन जूसों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये प्राकृतिक जूस आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं और आपकी सेहत में सुधार ला सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

चुकंदर का जूस
सर्दी में चुकंदर का जूस पीना सेहत के लिए एक शानदार उपाय हो सकता है। बीटरूट जूस आपकी ऊर्जा को बढ़ा सकता है। चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ आपके शरीर के लिए, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं।

गाजर का जूस
गाजर का जूस पीकर भी आप दिनभर ताजगी और ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। सुबह-सुबह गाजर का जूस पीने से आपको पूरे दिन सक्रियता बनी रहेगी। वर्कआउट से पहले भी इसे पीकर आप ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं।

सेब का जूस
सेब का जूस भी आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, फाइबर से भरपूर यह जूस वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है। सेब का जूस आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने और आंतों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद कर सकता है।

आप चाहें तो चुकंदर, गाजर और सेब को मिलाकर एक बेहतरीन जूस बना सकते हैं। इन तीनों के संयोजन से तैयार जूस भी आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है।

Share
अगला लेख → आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में अदरक खाना सेहत को दुरुस्त र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *