मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

HMPV वायरस: इस वायरस से न घबराएं, जानें लक्षण, बचाव और डॉक्टर की सलाह

HMPV वायरस: इस वायरस से न घबराएं, जानें लक्षण, बचाव और डॉक्टर की सलाह

हाल के दिनों में भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे लोग चिंतित हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टरों के मुताबिक, यह वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है। मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के आईसीयू प्रमुख और महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य, डॉ. राहुल पंडित ने बताया कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है, बल्कि यह कोविड-19 से भी पहले का है। HMPV एक सामान्य फ्लू जैसा वायरस है जो सांस से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न करता है। इसे पहली बार 2001 में नीदरलैंड में पहचाना गया था। इसके लक्षण आम सर्दी, खांसी और बुखार जैसे होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इसकी मृत्युदर बेहद कम है और यह मुख्य रूप से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों जैसे कैंसर, डायबिटीज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को प्रभावित करता है। बच्चों में यह वायरस अधिक देखा जा रहा है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुई है, जबकि बड़े लोगों में पहले से ही इसके खिलाफ इम्यूनिटी होती है। बच्चों में लक्षण दिखने पर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सामान्य फ्लू की तरह यह वायरस भी सात दिनों में ठीक हो जाता है।

HMPV से बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, HMPV से बचने के लिए वही सावधानियां अपनानी चाहिए जो कोविड-19 के दौरान की जाती थीं:

  • खांसते या छींकते समय रुमाल या टिशू का उपयोग करें।
  • छींकने या खांसने के बाद हाथ अच्छे से धोएं।
  • सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से बचें।
  • यदि लक्षण गंभीर प्रतीत हों तो डॉक्टर से सलाह लें।

डॉक्टर की सलाह
डॉक्टरों का कहना है कि HMPV को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह घातक नहीं है और इसका इलाज सामान्य फ्लू की तरह किया जा सकता है। बिना किसी गंभीर कारण के टेस्ट या अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है।

Share
अगला लेख → जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में हुआ धमाका, सेना के 6 जवान हुए घाय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *