मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गले लगाने से बीमारियाँ हो सकती हैं दूर, दिल की सेहत पर इसका बेहद फायदेमंद होता है असर

गले लगाने से बीमारियाँ हो सकती हैं दूर, दिल की सेहत पर इसका बेहद फायदेमंद होता है असर

एक प्यार भरी झप्पी न सिर्फ दिल को सुकून देती है, बल्कि यह सारे गिले-शिकवे भी दूर कर सकती है। गले लगाना किसी के लिए अपने प्यार को व्यक्त करने का सबसे प्यारा तरीका है। वे लोग जिनके पास किसी को गले लगाने के लिए होता है, वे सच में बहुत खुशकिस्मत होते हैं, क्योंकि इससे शरीर को शांति मिलती है। जब कोई आपको सच्चे प्यार से गले लगाता है, तो यह न केवल आपके दिल बल्कि दिमाग पर भी गहरा प्रभाव डालता है। हां, यह सच है कि गले लगने से सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। शोध भी यह मानते हैं कि गले लगने से कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। इसलिए हर दिन किसी अपने को गले लगाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

गले लगाने के लाभ:

  • मूड में सुधार: जब आप परेशान होते हैं और कोई आपको गले लगाता है, तो आपकी चिंता और तनाव कम हो जाते हैं। गले लगने से खुश रहने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं, जो आपके मूड को बेहतर बनाते हैं।
  • तनाव का घटना: गले लगाने से तनाव भी कम होता है, क्योंकि जब आप किसी को गले लगाते हैं तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर घट जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है।
  • ब्लड प्रेशर में सुधार: गले लगाने से शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। साथ ही, गले लगने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो शरीर को रिलैक्स करता है।
  • दिल की खुशी: गले लगने से दिल को भी खुशी मिलती है। इससे आपको सुरक्षा और सुख की भावना होती है। यह शारीरिक और मानसिक रूप से मेडिटेशन जैसा काम करता है।
  • मस्तिष्क की कार्यक्षमता में वृद्धि: रोज़ गले लगाने से आपकी याददाश्त तेज होती है, क्योंकि इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है। इससे दिमाग ताजगी महसूस करता है और तनाव कम होता है।

इसलिए, अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए रोज़ किसी को गले लगाना न भूलें।

Share
अगला लेख → संतरे को खाने से पहले जानें कि इसकी तासीर ठंडी है या गर्म और…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *