मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लहसुन शरीर के लिए है फायदेमंद , लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए

लहसुन शरीर के लिए है फायदेमंद , लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए

भारतीय रसोई में लहसुन का बहुत महत्व है। इसके बिना किसी भी व्यंजन का स्वाद अधूरा सा लगता है। लहसुन न केवल भोजन में, बल्कि अनेक स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में भी काम आता है। इसके औषधीय गुण इसे सेहत के लिए लाभकारी बनाते हैं। आयुर्वेद में यह कहा गया है कि सुबह-सुबह कच्ची लहसुन की कली का सेवन कई रोगों से छुटकारा दिला सकता है। खासकर सर्दियों में, लहसुन के सेवन को अधिक बढ़ावा दिया जाता है क्योंकि यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से लोग लहसुन से बचें:

1. खून पतला करने वाले लोग: यदि आप ब्लड थिनर (रक्त को पतला करने वाली दवाएं) ले रहे हैं, तो लहसुन का सेवन न करें। यह रक्त के थक्के बनने से रोकता है, जिससे आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

2. एसिडिटी और पेट की समस्याएं: जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, या पेट दर्द की समस्या है, उन्हें लहसुन से बचना चाहिए। इसमें फ्रुक्टेन नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, खासकर जब यह छोटी आंत में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता।

3. हार्टबर्न और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स: अगर आप गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स (GERD) से पीड़ित हैं, तो लहसुन का सेवन करने से पहले सोच-समझकर फैसला करें। यह पेट के एसिड को अन्न नलिका में वापस भेज सकता है, जिससे अपच और हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

4. लो ब्लड प्रेशर: जिन लोगों का रक्तचाप कम है, उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में कहा गया है कि लहसुन उच्च रक्तचाप वालों के लिए लाभकारी है, लेकिन यह रक्तदाब को और भी कम कर सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

इन स्थितियों में लहसुन का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Share
अगला लेख → मांसपेशियों के दर्द से बचने और ताकतवर बनाने के लिए बाबा रामद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *