मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजस्थान: सरकार गिराने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

राजस्थान: सरकार गिराने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

जयपुर- राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में जांच कर रही राजस्थान पुलिस की SOG टीम ने कई संदिग्धों के फोन सर्विलांस पर रखते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तख्तापलट की साजिश से पर्दा उठाया है।

एसओजी ने इस सियासी साजिश में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ब्यावर से बीजेपी नेता और व्यवसायी भरत भाई, उदयपुर से राजपूत नेता अशोक चौहान शामिल हैं। एसओजी दोनों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले में कोई बड़ा खुलासा और हो सकता है।

SOG ने विधायकों की खरीद-फरोख्त और गहलोत सरकार को अस्थिर करने के आरोपों में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (SOG) अशोक राठौड़ ने बताया कि दो व्यक्ति, जिनके मोबाइल नम्बर की जानकारी है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जायेगा।

Share
अगला लेख → SOCIAL MEDIA पर दोस्ती कर नाबालिग से गैंगरेप,मुकदमा दर्ज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *