मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अब यूपी के मॉल में लीजिये विदेशी शराब का आनंद

अब यूपी के मॉल में लीजिये विदेशी शराब का आनंद

लखनऊ – शराब के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश ने शॉपिंग मॉल में विदेशी शराब को बेचने का आदेश जारी कर दिया हैं अगस्त महीने से यूपी के सभी मॉल में विदेशी शराब खरीदी जा सकेगी।

अपर मुख्य सचिव,आबकारी संजय भूसरेड्डी ने आदेश जारी किया है जिसमे बताया गया है कि शॉपिंग मॉल्स में मिलेगी 800 रुपये से ऊपर की प्रीमियम एवं इंपोर्टेड ब्रांड्स। 160 रुपये से ऊपर की प्रीमियम एवं इंपोर्टेड ब्रांड्स की बीयर भी मिलेगी।

शॉपिंग मॉल्स में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक मिलेगी शराब। लेकिन शॉपिंग मॉल्स परिसर में शराब पिलाने की नही होगी अनुमति।

प्रदेश के आबकारी विभाग की ओर से विदेशी मदिरा के प्रीमियम रिटेल वेंड्स के लाइसेंस की व्यवस्था की गई है। इसके तहत शॉपिंग मॉल में महंगी शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे जिससे लोग माल में शराब खरीद सके

मॉल में शराब की दूकान खोलने के लिए प्रीमियम रिटेल वेण्ड में न्‍यूनतम 500 वर्ग फीट का कार्पेट एरिया होना चाहिए और इनमें ग्राहकों को प्रवेश करने और अपनी इच्छानुसार शेल्फ से ब्राण्ड चुनने की सुविधा प्रदान की जाएगी. दुकान सुसज्जित शेल्फ सहित वातानुकूलित होगी जिससे कि विभिन्न प्रकार के ब्राण्ड शेल्फ में व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किए जा सके।

Share
अगला लेख → यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 2984, लखनऊ में आकड़ा 400 के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *