मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का भारत में होगा ह्यूमन ट्रायल

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का भारत में होगा ह्यूमन ट्रायल

नई दिल्ली – कोरोना संक्रमण के आंकड़े चिंता का विषय है दुनियाभर में अब तक एक करोड़ 66 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, वही इससे मरने वालों की संख्या साढ़े 6 लाख के पार पहुंच गई है.ऐसे समय में दुनिया में सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड और उसके पार्टनर एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन तैयार करने के लिए चुना है.

भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका Covid​​-19 वैक्सीन के मानव परीक्षण के तीसरे और अंतिम चरण के लिए तैयार हैं. इसके लिए भारत में 5 जगहों को चिंहित किया गया है. इस पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव (डीबीटी) रेणु स्वरूप का कहना है कि यह एक आवश्यक कदम है क्योंकि भारतीयों को वैक्सीन देने से पहले देश के भीतर डेटा होना आवश्यक है.

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड और उसके पार्टनर एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन तैयार करने के लिए चुना है. इसके लिए पहले दो चरणों के लिए परीक्षण के परिणाम इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित किए गए थे. रेणु स्वरूप के अनुसार जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारत में किसी भी कोरोना वैक्सीन के प्रयास का हिस्सा है.

Share
अगला लेख → गोरखपुर में अपह्रत 14 साल के बच्चे की हत्या,CM ने कड़ी कार्यव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *