मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

गोरखपुर में अपह्रत 14 साल के बच्चे की हत्या,CM ने कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिया

गोरखपुर में अपह्रत 14 साल के बच्चे की हत्या,CM ने कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिया

गोरखपुर – कानपूर और गोंडा के अपरहण की घटना के बाद गोरखपुर में भी ऐसी अपहरण का मामला सामने आया है. अपहरण के बाद 14 साल के मासूम की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है.

पिपराइच इलाके के जंगल छात्रधारी के मिश्रौलिया का रहने वाला बलराम छठी कक्षा का छात्र रहा है. अपहृत बच्चे के पिता की परचून की छोटी दुकान है. 14 साल का बलराम गुप्ता रविवार सुबह 10 बजे घर से दुकान के लिए निकला था. दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वह दुकान से घर जाने के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा.

इसके बाद बदाम गुप्ता के पिता महाजन गुप्ता के मोबाइल पर लगभग एक बजे दोपहर में बच्चे का अपहरण कर लिए जाने और एक करोड़ की फिरौती की मांग की गई. बलराम के पिता को यह भी धमकी दी गई कि अगर एक करोड़ रूपया नहीं दिया, तो उसके बच्चे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा.

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट किया गया है, मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में अपहृत बालक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध NSA लगाए जाने पर विचार करने और प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं.”

Share
अगला लेख → पश्चिम बंगाल में साप्ताहिक लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *