मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पीएम मोदी ने मार्क कार्नी को कनाडा का प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी, जाने क्या कहा

पीएम मोदी ने मार्क कार्नी को कनाडा का प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी, जाने क्या कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी और उनकी लिबरल पार्टी को चुनावी जीत पर बधाई दी। मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर किए गए ट्वीट में दोनों देशों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया। कनाडा के ‘कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ ने चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों के आधार पर कार्नी की जीत की घोषणा की है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लिबरल पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा या नहीं।

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, “मार्क जे. कार्नी को कनाडा का प्रधानमंत्री बनने और लिबरल पार्टी की जीत पर बधाई। भारत और कनाडा दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता और जीवंत जन-जन संपर्क से जुड़े हुए हैं। मैं आपके साथ मिलकर हमारी साझेदारी को और मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए नए अवसरों को सृजित करने के लिए तत्पर हूं।” यह संदेश भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में पहले से ही मजबूत सहयोग मौजूद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मार्क कार्नी के नेतृत्व में कनाडा के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। पहले से ही इंडो-कैनेडियन बिजनेस चैंबर और विभिन्न सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से दोनों देशों के बीच सक्रिय सहयोग है, जिसे और प्रगाढ़ किया जा सकता है। यह भी माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा के अमेरिका में विलय की धमकी और व्यापार युद्ध के कारण लिबरल पार्टी की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, शुरुआत में कनाडा में लिबरल पार्टी के समर्थन का माहौल बहुत मजबूत नहीं था, लेकिन ट्रंप के बयानों के बाद कार्नी ने अपनी बढ़त बना ली।

Share This
अगला लेख → CRPF की गाड़ी कश्मीर के बडगाम जिले के दूधपथरी में खाई में गि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun