मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में, जानिए उनका नाम

मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में, जानिए उनका नाम

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई थी। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुई इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। शमशेरगंज के जाफराबाद में एक पिता और उसके बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीजी दक्षिण बंगाल, सुप्रतिम सरकार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी, कालू नदाव और दिलदार नदाव, भाई हैं।

सुप्रतिम सरकार ने जानकारी दी कि कालू नदाव बीरभूम जिले के मुरारई क्षेत्र का निवासी है, जबकि दिलदार नदाव सुती थाना क्षेत्र के बांग्लादेश सीमा के नजदीक रहने वाले हैं। ये दोनों ही हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या में शामिल थे। उनका घर सूती थाना क्षेत्र के जाफराबाद से सटे झिकरी इलाके में स्थित है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर इस घटना की निगरानी की जा रही है और केंद्रीय बलों को गांवों और विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके साथ ही, 1093 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की गई है।

पिता-पुत्र की हत्या कैसे हुई? मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान शमशेरगंज क्षेत्र में हरगोविंद दास (74) और उनके बेटे चंदन दास (40) की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों ने अचानक हरगोविंद दास के घर पर हमला किया था। जब चंदन दास ने अपने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव किया, तो उस पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, और दोनों की हत्या घर के बाहर ही कर दी गई।

मुर्शिदाबाद में हालात अब कैसे हैं? वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज में BSF, CRPF, राज्य सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में इन इलाकों में कोई नई हिंसक घटना नहीं हुई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

Share
अगला लेख → भ्रष्टाचार के मामले में शेख हसीना, उनके बेटे समेत 17 लोगों प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *