मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जेईई मेन 2025 सेशन 2 की आंसर की जारी, अपना परिणाम इस लिंक से चेक करें

जेईई मेन 2025 सेशन 2 की आंसर की जारी, अपना परिणाम इस लिंक से चेक करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सत्र 2 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को जेईई मेन परीक्षा दी थी, वे अब इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसे देखने के लिए कोई लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता नहीं होगी, बस एक क्लिक में वे आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

पहले, 17 अप्रैल को एनटीए ने जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी की थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे वेबसाइट से हटा लिया गया था। इसके बाद एक नोटिस जारी किया गया कि आंसर-की को आज दोपहर 2 बजे फिर से जारी किया जाएगा। हालांकि, थोड़ी देरी के बाद अब आंसर-की को अपलोड कर दिया गया है, और छात्र अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं।

नवीनतम आंसर-की में एनटीए ने 3 अप्रैल की पहली शिफ्ट (डोमेस्टिक सेट) और 2 अप्रैल की पहली शिफ्ट (इंटरनेशनल सेट) के दो सवाल हटा दिए हैं। यह संशोधित आंसर-की अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परीक्षा कब हुई थी? जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

जेईई मेन 2025 सत्र 2 की फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  2. ‘Final Answer Keys for JEE(Main) 2025 Session-2 [Paper-1 (B.E./B.Tech)]’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. यह लिंक आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
  4. अब वहां जेईई मेन 2025 सत्र 2 की फाइनल आंसर-की दिखाई देगी।
  5. आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
Share
अगला लेख → क्या आप जनरल कैटेगरी से हैं? जानें NEET में सरकारी मेडिकल कॉ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *