मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

गर्मियों में अगर आपको चाहिए चमकदार और स्वस्थ त्वचा, तो इन तरीके से करें एलोवेरा का इस्तेमाल

गर्मियों में अगर आपको चाहिए चमकदार और स्वस्थ त्वचा, तो इन तरीके से करें एलोवेरा का इस्तेमाल

गर्मियों में तेज धूप, उमस, धूल और पसीने के कारण हमारी त्वचा पर कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पिंपल्स, सनबर्न, रैशेज और टैनिंग। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए हम अक्सर विभिन्न स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपायों का चयन करना बेहतर रहता है।

इन प्राकृतिक उपायों में से एक है एलोवेरा। एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है, और यह सनबर्न, जलन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासे, दाग-धब्बे और टैनिंग को कम करने में कारगर होते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा का उपयोग करने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। आइए, जानते हैं गर्मियों में एलोवेरा का इस्तेमाल करने के कुछ तरीके।

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का उपयोग:
आप एलोवेरा को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे मुंहासे, दाग-धब्बे, सनबर्न और टैनिंग की समस्या दूर होती है।

एलोवेरा और गुलाब जल:
एलोवेरा को गुलाब जल के साथ मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बना देगा और जलन तथा लालिमा को भी कम करेगा।

एलोवेरा और नींबू:
गर्मियों में ताजगी और चमकदार त्वचा पाने के लिए आप एलोवेरा में नींबू का रस मिला सकते हैं। नींबू का साइट्रिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है और त्वचा को निखारता है। एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। इससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक आएगी।

एलोवेरा और खीरा:
गर्मियों में खीरा और एलोवेरा का संयोजन भी बहुत फायदेमंद है। खीरा त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है, और टैनिंग व दाग-धब्बे को कम करने में मदद करता है। एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच खीरे का रस मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा न केवल मुलायम, बल्कि चमकदार भी हो जाएगी।

Share This
अगला लेख → बस स्टॉप पर खड़ी भारतीय छात्रा पर कनाडा में फायरिंग, सीने मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun