मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भूमि पूजन से पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

भूमि पूजन से पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

अयोध्या – राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. भूमिपूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले हनुमानगढ़ी में तीन मिनट पूजा करेंगे. हनुमान गढ़ी को अयोध्या का कोतवाल कहते है मान्यता है की राम जी के दर्शन से पहले हनुमान जी के दर्शन किये जाते है जानकारी के अनुसार मोदी पांच अगस्त को करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे.

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने बताया, 5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी. हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे.

प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में पूजा करने के बाद मानस भवन में पूर्व-निर्मित मंदिर जाएंगे, जहां भगवान राम की मूर्ति रखी गई है. इसके बाद वह भूमि पूजन के लिए राम जन्मभूमि की ओर जाएंगे. कार्यक्रम स्थल पर एक छोटा मंच बनाया जा रहा है, जहां से प्रधानमंत्री संतों को संबोधित करेंगे. मंच पर सिर्फ 5 लोग ही रहेंगे. पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंच पर मौजूद रहेंगे.

Share
अगला लेख → गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में भर्ती

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *