मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CM नीतीश कुमार ने महिला संवाद रथ को रवाना किया, चुनावी रणनीति में महिला वोटर्स पर फोकस

CM नीतीश कुमार ने महिला संवाद रथ को रवाना किया, चुनावी रणनीति में महिला वोटर्स पर फोकस

बिहार में वर्ष 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एक नई और खास पहल की शुरुआत की है। आज पटना स्थित एक अणे मार्ग से नीतीश कुमार ने ‘महिला संवाद’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर महिलाओं से संवाद करेगा और सरकार द्वारा उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा करेगा।

इस संवाद रथ के माध्यम से महिलाओं को खासतौर पर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार और सरकारी नौकरी से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। यह पहल यह दिखाने की कोशिश है कि नीतीश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए किस प्रकार के कार्य किए हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू पूरी तरह से महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है। हाल ही में पार्टी कार्यालय में ‘2025-2030, फिर से नीतीश’ का नारा देते हुए एक आधिकारिक पोस्टर और उसका वीडियो जारी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का ज़िक्र किया गया।

महिला संवाद कार्यक्रम को चुनावी दृष्टिकोण से एक बड़ी पहल माना जा रहा है। यह रथ पूरे बिहार के गांवों में जाकर महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी देगा। पटना जिले में ही इस कार्यक्रम के तहत 1,395 स्थानों पर महिला संवाद आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान महिलाओं को जिन प्रमुख योजनाओं और अभियानों की जानकारी दी जाएगी, उनमें महिला सशक्तिकरण नीति 2025, नशा मुक्ति अभियान, महिला आरक्षण योजना, जीविका योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान प्रमुख हैं।

स्पष्ट है कि बिहार सरकार प्रत्यक्ष रूप से महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटी है, और ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम उसी दिशा में एक अहम कदम है।

Share
अगला लेख → 'दो शादियों और नौकरानी से अफेयर, एक्स वाइफ ने की एक्टर की सच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *