मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की मुलाकात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की मुलाकात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें कोलकाता स्थित कमांड अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में उनके हृदय में ब्लॉकेज की समस्या पाई गई है।

राज्यपाल की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने खुद राज्यपाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें कमांड अस्पताल से अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

सीएम ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं राज्यपाल से मिलने अस्पताल गई थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया जाएगा। हम सभी उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।”

राज्यपाल के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सतर्क है और उनके उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।

Share
अगला लेख → नौकरानी से बनी अभिनेत्री ने छोड़ा परिवार, लौटने पर मिली तंगह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *