मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में साउथ एक्टर महेश बाबू को भेजा नोटिस, फैन्स में मचा हड़कंप

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में साउथ एक्टर महेश बाबू को भेजा नोटिस, फैन्स में मचा हड़कंप

हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता महेश बाबू को समन जारी किया है। उन्हें 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। यह मामला दो रियल एस्टेट कंपनियों – साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप – से जुड़ी कथित धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ियों से संबंधित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू ने इन दोनों कंपनियों की रियल एस्टेट परियोजनाओं के प्रचार के लिए विज्ञापनों में काम किया था। बताया जा रहा है कि इसके बदले उन्हें कुल 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था – जिसमें 3.4 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से और शेष 2.5 करोड़ रुपये नकद दिए गए। अब ये नकद भुगतान ईडी की जांच के केंद्र में आ गया है, जिसे मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

कंपनियों पर धोखाधड़ी के आरोप, पुलिस ने की FIR दर्ज

तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के नरेंद्र सुराना और साई सूर्या डेवलपर्स के सतीश चंद्र गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इन दोनों ने गैरकानूनी लेआउट्स में प्लॉट बेचने, एक ही प्लॉट को कई बार बेचने और रजिस्ट्रेशन को लेकर झूठे वादे करने जैसे गंभीर अपराध किए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से जुड़े प्रचार में महेश बाबू की मौजूदगी ने आम लोगों का विश्वास जीतने में बड़ी भूमिका निभाई, जिससे कई निवेशकों को इन योजनाओं में निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

महेश बाबू फिलहाल फिल्मों में व्यस्त

बता दें कि महेश बाबू इस समय एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनने वाली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Share
अगला लेख → भारतीय वायुसेना के अधिकारी पर हमला, सेना के एक अफसर पर दर्ज …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *