मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पहेलगाम हमले के बाद सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में स्कूल आज बंद रहेंगे

पहेलगाम हमले के बाद सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में स्कूल आज बंद रहेंगे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर अपनी कायरता और अमानवीयता का परिचय देते हुए 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जेएंडके प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एक आपात बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि आज पूरे जम्मू-कश्मीर में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। यह कदम हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उठाया गया है।

जम्मू यूनिवर्सिटी ने भी इस हमले के मद्देनज़र आज की सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित कर दी हैं, साथ ही सभी परीक्षाएं भी अगली सूचना तक टाल दी गई हैं।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पहलगाम के एक रिसॉर्ट में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। मृतकों में 25 पर्यटक और 1 स्थानीय नागरिक शामिल हैं, जिनमें दो भारतीय मूल के विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आतंकी हमलावर पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें निशाना बना रहे थे।

इस जघन्य हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) नामक आतंकी संगठन ने ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा का ही एक फ्रंटल संगठन माना जाता है। हमले के बाद अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों की सहायता के लिए 24 घंटे काम करने वाली इमरजेंसी हेल्प डेस्क की स्थापना की है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

यह नृशंस हमला न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश को झकझोर गया है, और अब पूरे देश से आतंक के खिलाफ एकजुटता और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Share
अगला लेख → NIA की टीम पहलगाम में जांच के लिए पहुंची, अमित शाह ने मृतकों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *