मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

NIA की टीम पहलगाम में जांच के लिए पहुंची, अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

NIA की टीम पहलगाम में जांच के लिए पहुंची, अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में पूरी ताकत झोंक चुकी हैं। सेना की विक्टर फोर्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त दल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं, वहीं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवान भी इस मिशन में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इस कायरतापूर्ण हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी आधिकारिक यात्रा अधूरी छोड़कर दिल्ली वापसी का निर्णय लिया। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज श्रीनगर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम में जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

घटना के बाद से श्रीनगर और उधमपुर में सुरक्षा को उच्चतम स्तर पर रखा गया है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इस निर्मम हमले के विरोध में बंद का आह्वान किया है, जिससे आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है।

हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम पहलगाम पहुंची है। टीम ने न केवल घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, बल्कि अस्पतालों में भर्ती घायलों से भी बातचीत कर हमले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं।

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की जांच कर रही हैं और हमलावरों की पहचान के लिए हर पहलू को खंगाला जा रहा है। पूरे देश में इस नृशंस घटना को लेकर शोक और रोष का माहौल है।

Share
अगला लेख → पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में सुरक्षा बढ़ाई गई, डीजीपी न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *