मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार

शरीर में जमा पानी बढ़ा रहा है वजन? जानिए वॉटर वेट कम करने के आसान उपाय

शरीर में जमा पानी बढ़ा रहा है वजन? जानिए वॉटर वेट कम करने के आसान उपाय

अक्सर लोगों को लगता है कि शरीर का वजन बढ़ने की मुख्य वजह फैट का बढ़ना है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार शरीर में पानी (वॉटर रिटेंशन) जमा हो जाने के कारण भी वजन बढ़ सकता है। अगर आप इस वॉटर वेट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।

नमक का सीमित सेवन करें

अगर आप खाने में अधिक नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे शरीर में पानी रुक सकता है। वॉटर रिटेंशन से बचने के लिए नमक का सेवन सीमित करना बेहद जरूरी है। साथ ही, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स, जो सोडियम से भरपूर होते हैं, उनसे भी दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ये भी वॉटर वेट बढ़ाने में योगदान देते हैं।

पानी ज्यादा पिएं

यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन शरीर में पानी कम जमा हो इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। जब शरीर अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहता है, तो वह अतिरिक्त पानी को रोक कर नहीं रखता। वॉटर वेट को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में केला, पालक और एवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। साथ ही, ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स भी अतिरिक्त पानी को शरीर से बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं।

शारीरिक गतिविधि है जरूरी

अगर आप शरीर में जमा अतिरिक्त पानी से निजात पाना चाहते हैं, तो फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। चाहे हल्की-फुल्की वॉक हो या फिर रेगुलर वर्कआउट, पसीना निकलने से शरीर में जमा पानी की मात्रा कम हो सकती है, जिससे वॉटर वेट घटाने में मदद मिलती है।

Share
अगला लेख → अगर किडनी को स्वस्थ रखना है तो इन चीजों को तुरंत डाइट से हटा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *