मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं हरी मिर्च का तीखा अचार, जानिए आसान तरीका

दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं हरी मिर्च का तीखा अचार, जानिए आसान तरीका

भारत में अचार खाने का अपना ही मजा है। कोई आम के अचार का दीवाना है, तो किसी को नींबू का अचार भाता है। वहीं, कई लोग हरी मिर्च के तीखे और चटपटे अचार के शौकीन होते हैं। पहले दादी-नानी अपने हाथों से बड़े प्यार से अचार बनाती थीं, जिसका स्वाद आज भी जुबान पर याद आता है। हालांकि अब ज्यादातर लोग बाजार से अचार खरीद लेते हैं, लेकिन बाजार का अचार दादी-नानी के हाथों के स्वाद की बराबरी नहीं कर पाता। चलिए, दादी-नानी के पुराने तरीके से घर पर हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार बनाने का आसान तरीका जानते हैं।

सामग्री तैयार करें:
सबसे पहले हरी मिर्च, सरसों का तेल, पीली सरसों, मेथी दाना, सौंफ, हल्दी पाउडर, नमक, नींबू का रस और अदरक निकालकर पास में रख लें।

हरी मिर्च तैयार करें:
हरी मिर्च को अच्छे से धोकर पूरी तरह सूखा लें। ध्यान रहे, मिर्चों में नमी न रहे, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है।

मसाले भूनें:
अब हरी मिर्च को बीच में चीरा लगाकर दो हिस्सों में कर लें। एक पैन में मेथी दाना, सौंफ और पीली सरसों को हल्का सा भूनें ताकि उनकी खुशबू निकल आए।

मसाले पीसें:
भुने हुए मसाले ठंडा होने के बाद दरदरे पीस लें। ध्यान रहे, मसाले बहुत बारीक न पीसें, हल्की दरदराहट ही स्वाद बढ़ाएगी।

तेल गर्म करें:
एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल अच्छा गरम हो जाए, तो उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

अचार बनाएं:
अब इस गुनगुने तेल में हल्दी, नमक, पिसे हुए मसाले और हरी मिर्च डालें। सबको अच्छे से मिलाकर चटपटे अचार का बेस तैयार कर लें। स्वाद को और निखारने के लिए इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

स्टोर करना:
अचार को एक सूखे और साफ कांच के जार में भरें। इससे अचार लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा।

यकीन मानिए, जब आप इस घर के बने हरी मिर्च के अचार को खाएंगे, तो बचपन की दादी-नानी की यादें ताजा हो जाएंगी। और हाँ, जो लोग तीखे खाने के शौकीन हैं, उनके लिए ये अचार तो किसी खजाने से कम नहीं!

Share
अगला लेख → गर्मियों में धूप और धूल से बाल हो सकते हैं खराब, जानिए कैसे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *