मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

घर पर हेल्दी मोमोज बनाएं, बच्चों को बिना किसी चिंता के रोज़ खिलाएं

घर पर हेल्दी मोमोज बनाएं, बच्चों को बिना किसी चिंता के रोज़ खिलाएं

आजकल बच्चे हों या बुजुर्ग, मोमोज हर किसी का पसंदीदा स्नैक बन गए हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि खाने में भी बहुत लाजवाब होते हैं। हालांकि, अगर हम मैदा से बने मोमोज की बात करें, तो ये पचाने में मुश्किल हो सकते हैं और शरीर के लिए उतने हेल्दी नहीं होते। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आटे से बने हेल्दी और स्वादिष्ट मोमोज की रेसिपी बता रहे हैं, जो बिल्कुल वही स्वाद देंगे, पर एक सेहतमंद तरीके से। बच्चों को भी बिना किसी चिंता के मोमोज खिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं आटे से मोमोज बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी।

आटे के मोमोज बनाने की रेसिपी (Wheat Momos Recipe)

  1. पहला स्टेप
    सबसे पहले पत्ता गोभी को कद्दूकस कर लें और गाजर को भी अच्छे से ग्रेट कर लें। इन दोनों में थोड़ा सा नमक डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इस दौरान गेहूं के आटे का डो तैयार कर लें और उसे 10 मिनट तक ढककर रखें। आप चाहें तो आटे में थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं।
  2. दूसरा स्टेप
    मोमोज की स्टफिंग को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें प्याज, पनीर और अगर नॉनवेज पसंद करते हैं तो चिकन कीमा भी डाल सकते हैं। गोभी और गाजर में नमक डालने से पानी निकलने लगता है, तो इन्हें अच्छे से किसी कपड़े में लपेटकर निचोड़ लें।
  3. तीसरा स्टेप
    गोभी और गाजर को अच्छे से निचोड़ने के बाद इसमें प्याज, पनीर, मिर्च, अदरक और काली मिर्च अपने स्वाद अनुसार डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब आपकी मोमोज की स्टफिंग तैयार है।
  4. चौथा स्टेप
    आटे को हल्का सा सेट करके लोई बनाएं और उसे छोटे आकार में बेल लें। इसके बाद, बेलें हुए आटे में स्टफिंग भरें। मोमोज का आकार जितना सुंदर होगा, उतना ही स्वादिष्ट लगेगा। इस स्टेप में थोड़ा ध्यान और धैर्य चाहिए।
  5. पाँचवां स्टेप
    अब तैयार किए हुए मोमोज को स्टीमर में डालकर लगभग 15 मिनट तक स्टीम कर लें। इसके बाद, गरमा-गरम हेल्दी और स्वादिष्ट मोमोज तैयार हैं। आप चाहें तो आटे के साथ थोड़ा मैदा मिलाकर भी मोमोज बना सकते हैं।

मोमोज की तीखी चटनी बनाने की विधि
मोमोज के बिना चटनी तो अधूरी लगती है। इसके लिए चार से पांच टमाटर, एक गठ्ठी लहसुन, 8 से 10 सूखी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर इन्हें उबाल लें। फिर सब चीजों को अच्छे से पीसकर उसमें जीरे का तड़का लगा लें। अब आपकी तीखी और चटपटी चटनी तैयार है, जो मोमोज के साथ सर्व करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Share
अगला लेख → घरेलू शेयर बाजार में सपाट बंद, सेंसेक्स 80,288 पर, निफ्टी मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *