मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, स्टूडेंट्स रखें तैयारियां पूरी

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, स्टूडेंट्स रखें तैयारियां पूरी

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से फिलहाल रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।

जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, छात्र-छात्राएं MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in – पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “MPBSE Class 10th Result 2025” या “MPBSE Class 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद, मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट एक नई विंडो में खुल जाएगा।
  5. अब छात्र अपने रिजल्ट को स्क्रीन पर देख सकते हैं।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में लगभग 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

पिछले वर्ष (2024) में MP Board का रिजल्ट 24 अप्रैल को जारी किया गया था। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस वर्ष भी परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Share
अगला लेख → बीएचयू में पीएचडी दाखिले पर यूजीसी ने लगाई रोक, मामले की जां…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *