मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रीति जिंटा की झप्पी से हुआ कुछ खास, वैभव सूर्यवंशी बोले- यकीन नहीं होता

प्रीति जिंटा की झप्पी से हुआ कुछ खास, वैभव सूर्यवंशी बोले- यकीन नहीं होता

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह एक वायरल वीडियो और कुछ झूठी तस्वीरें हैं, जिनमें उन्हें राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ गलत तरीके से दिखाया गया है। इन तस्वीरों को मॉर्फ करके फैलाया गया, जिससे यह भ्रम पैदा हुआ कि प्रीति ने वैभव को गले लगाया है।

प्रीति जिंटा ने इन तस्वीरों और खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक न्यूज रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, “यह एक मॉर्फ की गई तस्वीर है और इससे जुड़ी खबरें पूरी तरह झूठी हैं। हैरानी होती है कि आजकल कुछ मीडिया चैनल भी बिना तथ्य जांचे ऐसी तस्वीरें दिखाकर खबरें बना रहे हैं।”

इस विवाद की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो से हुई, जिसमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रीति जिंटा को टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते देखा गया। वीडियो में दिखाया गया कि वह पहले यशस्वी जायसवाल से मिलती हैं, फिर शशांक सिंह से कहती हैं कि वह वैभव सूर्यवंशी से मिलना चाहती हैं। इसके बाद वह वैभव से मिलती हैं, कुछ समय बातचीत करती हैं और फिर उनसे हाथ मिलाती हैं। वीडियो में कहीं भी उन्हें गले लगते नहीं दिखाया गया है। बावजूद इसके, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल की गईं।

इस घटना के बीच एक और खुशखबरी प्रीति जिंटा के प्रशंसकों के लिए यह है कि वह सात साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह अगली बार फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में होंगे। प्रीति को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था।

Share
अगला लेख → 12 साल छोटी अभिनेत्री के साथ सात फेरे लेंगे 47 साल के अभिनेत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *