मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

योगी सरकार एक और मंत्री आये कोरोना की चपेट में, अतुल गर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव

योगी सरकार एक और मंत्री आये कोरोना की चपेट में, अतुल गर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव

लखनऊ – कोरोना वायरस अब सरकार के मंत्रियों को अपनी चपेट में ले रहा है ,अब तक योगी कैबिनेट के दो मंत्रिओं की जान भी जा चुकी है. अब कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंत्री अतुल गर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है. अतुल गर्ग ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

यूपी सरकार में कैबिनेट की मंत्री कमला रानी वरुण और चेतन चौहान का कोरोना से निधन हो गया था. पिछले 15 दिन भीतर प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों की जान कोरोना संक्रमण चलते जा चुकी है बीते महीने 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में दाखिल करवाया गया था. 73 वर्षीय चेतन चौहान ने रविवार को अंतिम सांस ली. उनका एक गुर्दा प्रभावित हो गया था. जिसके बाद ऑर्गन फेल्योर के चलते उनकी मृत्यु हुई.

चेतन चौहान से पहले योगी सरकार की एक और मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना के कारण 2 अगस्त को निधन हो गया था. कमला रानी का लखनऊ स्थित एसपीजीआई में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. कमला रानी यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं. कमला रानी को 2017 में घाटमपुर सीट से विधायक चुना गया था. वह 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा गया.

Share
अगला लेख → योगी सरकार का बड़ा कदम, उपद्रवियों से संपत्ति क्षति वसूली के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *