मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एक आंख मारने से बनी स्टार, 18 साल की हसीना आज भी 7 साल बाद दिखती हैं बेमिसाल

एक आंख मारने से बनी स्टार, 18 साल की हसीना आज भी 7 साल बाद दिखती हैं बेमिसाल

साल 2018 में एक वीडियो क्लिप ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। हर कोई यही जानना चाहता था — “ये विंक गर्ल कौन है?” स्कूल यूनिफॉर्म में एक लड़की की मासूम मुस्कान और आंखों की शरारत ने करोड़ों दिलों को छू लिया था। वह लड़की थीं प्रिया प्रकाश वारियर, जिनकी एक झलक ने उन्हें रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया।

महज 18 साल की उम्र में प्रिया प्रकाश उस वक्त सुर्खियों में आईं, जब मलयालम फिल्म ‘ओरु अडार लव’ का एक सीन वायरल हुआ। क्लासरूम में आंख मारने वाला उनका वह सीन, गाने ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ के साथ, इंटरनेट पर ऐसी वायरल हुआ कि देश-दुनिया में हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा होने लगी।

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं

इतना ही नहीं, 2018 में गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया प्रकाश भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गईं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप स्टार निक जोनास को भी पीछे छोड़ दिया। उस साल जब सोनम कपूर, सपना चौधरी और आनंद आहूजा जैसे सितारों की शादी की खबरें छाई थीं, वहीं प्रिया ने एक आंख झपकाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

7 साल बाद अब पूरी तरह अभिनेत्री

अब 2025 है और वह चुलबुली लड़की अब 25 साल की एक परिपक्व और सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं। प्रिया ने न सिर्फ मलयालम, बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। उन्होंने ‘इश्क’, ‘4 इयर्स’, ‘श्रीदेवी बंगलो’, ‘चेक’, ‘ब्रो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा जल्द ही वे तमिल फिल्म ‘निलावुकु एन मेल ऐन्नादी कोबम’ में नजर आएंगी।

बॉलीवुड में भी एंट्री की तैयारी

खबरें हैं कि प्रिया प्रकाश अब रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ, तो यह उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

प्रिया न केवल फिल्मों में, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं।

हालिया फिल्म और आगे की राह

प्रिया आखिरी बार ‘विष्णु प्रिया’ में दिखाई दी थीं, जो इस साल 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। दर्शकों ने उनके नए अंदाज और अभिनय की खूब सराहना की। एक समय पर आंख मारकर दिल जीतने वाली यह अभिनेत्री अब साउथ इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं और उनकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ रही है।

Share
अगला लेख → आख़िर भारत ने 33 देशों का ही चयन क्यों किया? जानिए इसके पीछे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *