मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

फराह खान का मज़ेदार खुलासा: “जिस फिल्म में हीरोइन गिरे, वो ज़रूर हिट होती है!

फराह खान का मज़ेदार खुलासा: “जिस फिल्म में हीरोइन गिरे, वो ज़रूर हिट होती है!

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में एक दिलचस्प और मज़ेदार किस्सा शेयर किया। उनका मानना है कि जिन फिल्मों में शूटिंग के दौरान हीरोइन गिर जाती है, वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज़रूर हिट होती हैं। ये बात उन्होंने अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा से बातचीत के दौरान कही। बातचीत के दौरान फराह की नजर सान्या के पैर पर पड़े एक पुराने चोट के निशान पर पड़ी। पूछने पर सान्या ने बताया कि यह निशान फिल्म ‘पटाखा’ की शूटिंग के दौरान हुए बाइक एक्सीडेंट का है। इसके बाद सान्या को याद आया कि ‘बधाई हो’ के एक डांस सीन में भी वे फिसल गई थीं, क्योंकि फर्श पर तेल से पोछा लगाया गया था। इस पर फराह खान तुरंत बोलीं, “अरे, यही तो सफलता का राज़ है! जिस फिल्म में हीरोइन गिर जाए, वो हिट हो जाती है!” सान्या ने हंसते हुए कहा कि वह तो लगभग हर फिल्म में गिरती हैं, जिस पर फराह ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “इसलिए तो तुम इतनी सफल हो!” फराह ने पुराने अनुभवों को याद करते हुए बताया, “काजोल तो ‘कुछ कुछ होता है’ के सेट पर हर बार गिरती थी और हम लोग सोचते थे – चलो ये फिल्म तो हिट हो ही जाएगी।” उन्होंने आगे जोड़ा, “प्रीति जिंटा ‘कल हो न हो’ में पुल के सीन के दौरान गिर गई थी और तभी हमें यकीन हो गया कि ये फिल्म चलेगी।” हंसी-मजाक में फराह ने यहां तक कह दिया कि “अब तो मैं शूटिंग के वक्त किसी-किसी को खुद ही धक्का दे दूं, ताकि फिल्म हिट हो जाए!” फराह का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे मनोरंजक और मज़ेदार मान रहे ह

Share
अगला लेख → किडनी में गड़बड़ी के संकेत: अगर इन हिस्सों में दर्द हो, तो ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *