मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हाउसफुल 5’ की कमाई को लगा ब्रेक! 8वें दिन तक कितनी दूर है 150 करोड़ का क्लब? जानिए ताजा आंकड़े

हाउसफुल 5’ की कमाई को लगा ब्रेक! 8वें दिन तक कितनी दूर है 150 करोड़ का क्लब? जानिए ताजा आंकड़े

अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा धमाल मचाया, लेकिन अब कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। एक हफ्ते में जहां फिल्म ने 127.25 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की, वहीं आठवें दिन की कमाई ने मेकर्स की चिंता थोड़ी बढ़ा दी है। यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। इसके साथ ही अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन पहुंच चुका है 133.25 करोड़ रुपये पर।अब सवाल उठ रहा है कि क्या ‘हाउसफुल 5’,150 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी? मौजूदा ट्रेंड देखें तो रफ्तार थोड़ी सुस्त जरूर हो गई है, लेकिन वीकेंड पर उम्मीदें अभी भी कायम हैं। अगर शनिवार और रविवार को फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो 150 करोड़ की दूरी पाटी जा सकती है। इस बार ‘हाउसफुल 5′ की कहानी में मर्डर मिस्ट्री का एंगल जोड़ा गया है, जो सीरीज के पिछले पार्ट्स से थोड़ा अलग है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और ब्रांड वैल्यू ने ओपनिंग वीक में अच्छी कमाई दिलाई, लेकिन अब टिके रहने की असली परीक्षा शुरू हो चुकी है। हाउसफुल 5’ ने अपने पहले हफ्ते में तो शानदार शुरुआत की, लेकिन अब इसे बनाए रखने के लिए दमदार वीकेंड की जरूरत है। क्या यह फिल्म 150 करोड़ की रेस पूरी कर पाएगी या यहीं थम जाएगी? इसका जवाब अगले दो दिन में मिल जाएगा।

Share
अगला लेख → डिग्री से पहले दबाव, सपनों से पहले सिस्टम! ट्यूशन का ये कैसा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *