मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
महिला श्रम भागीदारी 12% से बढ़कर 36% से ज्यादा, CM योगी ने साझा किए आंकड़े ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, रात में नूडल्स खाकर सोया था परिवार राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान की कोरोना वायरस से मौत

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान की कोरोना वायरस से मौत

मुंबई – हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर दिलीप ​कुमार के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है. दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है. 90 साल के असलम खान को शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी थी. हाल ही में वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे. पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल उनका इलाज चल रहा था.

असलम खान के निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है. असलम खान के भाई एहसान खान भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. वे भी कोरोना संक्रमित हैं. एहसान खान की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

Share
अगला लेख → कंगना रनौत की ट्विटर पर एंट्री,सोशल मीडिया की पावर देखकर प्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *