मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कंगना रनौत की ट्विटर पर एंट्री,सोशल मीडिया की पावर देखकर प्रेरित हुई

कंगना रनौत की ट्विटर पर एंट्री,सोशल मीडिया की पावर देखकर प्रेरित हुई

मुंबई – अभिनेत्री और जनहित की मुद्दों पर मुखर हो कर अपनी बात रखने वाली कंगना रनौत को इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक वह सोशल मीडिया से दूर रहीं। उनकी टीम ट्विटर हैंडल करती थी, लेकिन अब फाइनली कंगना ट्विटर पर आ गई हैं। कंगना ने वीडियो के जरिए फैन्स को मैसेज दिया है।

वीडियो में कंगना ने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों, मुझे फिल्मों में काम करते हुए करीब 15 साल हो गए हैं और इन 15 सालों में ऐसे बहुत सारे मौके आए हैं जब मुझ पर बहुत प्रेशर रहा है कि मैं सोशल मीडिया जॉइन करूं। एजेंट्स और ब्रांड्स ये जानते हैं कि जब करोड़ों की डील्स आईं लेकिन एक ही क्लॉज था कि मुझे सोशल मीडिया पर होना पड़ेगा लेकिन मैं फिर भी सोशल मीडिया पर नहीं आई।’

लोगों ने कहा कि मैं चुड़ैल हूं और मेरे पैर उल्टे हैं, मगर फिर भी मैं सोशल मीडिया पर कभी आई नहीं क्योंकि मुझे अपनी ऑडियंस से वो दूरी महसूस नहीं हुई। मुझे लगा कि अगर मुझे कुछ कहना है तो मैं फिल्मों के जरिए कहूंगी। मगर दोस्तों इस साल जो मैंने देखा है…. मैंने पहली बार सोशल मीडिया की पावर देखी है. और मैंने देखा है कि किस तरह से सारा विश्व एक साथ आ गया।

Share
अगला लेख → चुनाव को लेकर EC ने जारी की गाइडलाइन,ऑनलाइन होगा नामांकन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *