मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘पंचायत’ की रिंकी का बदला अंदाज, पहली बार पैपराजी के सामने आईं संकोच में सांविका, बोलीं- “थोड़ा अजीब लग रहा है”

अमेज़न प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ के चौथे सीज़न की रिलीज़ के बाद शो की लोकप्रियता एक बार फिर आसमान छू रही है। खासकर रिंकी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस सांविका लोगों के बीच तेजी से चर्चा में आ गई हैं। उनकी मासूमियत और सादगी भरे अभिनय ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया है।
हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर जब सांविका को पैपराजी ने स्पॉट किया, तो उनका बोल्ड और कैजुअल लुक सभी का ध्यान खींच लाया। आमतौर पर सूट-सलवार में नजर आने वाली रिंकी इस बार एक स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दीं। जैसे ही कैमरे फ्लैश हुए, सांविका थोड़ा शरमा गईं और सहजता के साथ पोज देने लगीं। पैपराजी के कहने पर जब सांविका ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “पहली बार ऐसे पोज दे रही हूं, थोड़ा अजीब लग रहा है।” उनकी ये सादगी और ईमानदारी भरी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक यूज़र ने लिखा, “प्रधान जी की बिटिया अब तो सेलिब्रिटी बन गई है!” तो वही दूसरे ने कहा, “उम्मीद है कि शोहरत के बाद भी आपकी यही मासूमियत बनी रहे।”तो तीसरे ने चुटकी ली, अरे ये तो हमारी रिंकी है! सांविका का ये बदला लुक और सहज बर्ताव दर्शकों को खूब भा रहा है। लोग न सिर्फ उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनकी नेचुरल पर्सनैलिटी को भी खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिंकी की इस झलक ने साबित कर दिया है कि वो अब सिर्फ पंचायत की बेटी नहीं, बल्कि देश की नई फेवरेट स्टार बन चुकी हैं। ‘पंचायत 4’ की सफलता और सांविका की बढ़ती लोकप्रियता के साथ फैंस अब उन्हें आगे और भी बड़े प्रोजेक्ट्स में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम का नार्को टेस्ट नहीं होगा, मेघा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *