मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 लाख के करीब,यूपी में आकड़ा 52309

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 लाख के करीब,यूपी में आकड़ा 52309

नई दिल्ली – देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, पिछले 24 घंटों की बात करे तो देश में 77,266 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1,057 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 लाख के करीब पहुंच गई है.

देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 लाख 87 हजार हो गई है. इनमें से 61529 लोगों की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश की बात की जाये तो यहाँ कुल मरीज़ो की संख्या एक्टिव केस की संख्या 52309 दर्ज की गयी है ,वही राजधानी लखनऊ की बात करे तो रिकॉर्ड 792 केस दर्ज किये गए है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *