मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ब्लड शुगर से राहत के लिए ये घरेलू उपाय करें अपनाएं, बिना दवा के पाएं नियंत्रण l

ब्लड शुगर से राहत के लिए ये घरेलू उपाय करें अपनाएं, बिना दवा के पाएं नियंत्रण l

ब्लड शुगर यानी डायबिटीज आज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जिसने लोगों की जिंदगी को काफी प्रभावित कर रखा है। उच्च ब्लड शुगर स्तर से हार्ट, किडनी, आंखों और नसों को नुकसान पहुंचता है, इसलिए इसे नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। हालांकि दवाईयां आवश्यक होती हैं, लेकिन कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से भी नियंत्रित किया जा सकता है।

डॉ. पीयूष माहेश्वरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के अनुसार, ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए स्वस्थ खान-पान के साथ रोजाना 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे योग, वॉकिंग और प्राणायाम जरूरी हैं। तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन भी लाभकारी होता है क्योंकि तनाव भी शुगर बढ़ाने में कारक होता है।

यहां कुछ असरदार घरेलू उपाय दिए गए हैं:

मेथी दाना: रात को एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। मेथी में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो ब्लड शुगर के तेज बढ़ने को रोकता है।

दालचीनी: एक गिलास गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह पीने से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है और शुगर कंट्रोल रहती है।

करेला: करेला शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। रोज सुबह खाली पेट करेला जूस पीना शुगर नियंत्रण में मदद करता है।

आंवला: विटामिन C से भरपूर आंवला पैंक्रियास को सक्रिय करता है जिससे इंसुलिन रिलीज होता है। आंवले का रस रोजाना लेने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

जामुन की गुठली: सूखी जामुन की गुठली पीसकर आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ रोजाना लें। यह शुगर के अवशोषण को धीमा करता है और इंसुलिन की सक्रियता बढ़ाता है।

इन उपायों के साथ साथ नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। साथ ही, भोजन में शक्कर, तले-भुने और कार्बोहाइड्रेटयुक्त पदार्थों की मात्रा कम करके और संतुलित आहार लेकर ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

ध्यान रखें कि घरेलू उपचार सहायक होते हैं, पर पूर्ण इलाज के लिए चिकित्सकीय मार्गदर्शन आवश्यक है।

Share
अगला लेख → नेपाल में Gen-Z की हिंसक प्रदर्शन की लहर, मंत्रियों के इस्ती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *