मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चीन से बातचीत पर भारत का कोई बयान नहीं, पीएम मोदी क्या मोर के साथ खेलने में व्यस्त हैं – ओवैसी

चीन से बातचीत पर भारत का कोई बयान नहीं, पीएम मोदी क्या मोर के साथ खेलने में व्यस्त हैं – ओवैसी

नई दिल्ली – AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चीन के मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है. ओवैसी ने कहा की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात की. चीन का बयान आ गया लेकिन 8 घंटे तक मोदी सरकार की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया. शायद प्रधानमंत्री मोर को दाना खिलाने में व्यस्त रहे होंगे, इसलिए बयान नहीं आया होगा.

ओवैसी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि हमारे रक्षा मंत्री ने चीन के रक्षा मंत्री से क्या कहा. क्या उन्होंने कहा कि चीन की फौज जो हमारे यहां घुसकर बैठी है, उस पर सवाल किया. हमारे सिपाहियों को मारा उस पर पूछा? चीन हमारे जमीन पर कब्जा कर के बैठा है, लेकिन सरकार इस पर बात नहीं करना चाहती.

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीच कर कहा, ‘मॉस्को में हुई द्विपक्षीय वार्ता में चीनी रक्षा मंत्री के बयान जारी करने 8 घंटे बाद भी हमारी सरकार की ओर कोई बयान सामने नहीं आया है. क्या हमारे प्रधानमंत्री अपने राजसी बगीचे में मोर के साथ खेलने में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास लद्दाख में 1000 स्क्वॉयर किमी में चीन पर कब्जे पर बोलने के लिए समय नहीं हैं?’ ओवैसी ने ट्वीट में राजनाथ सिंह को भी टैग किया है.

Share
अगला लेख → मुरादाबाद- कोविड हॉस्पिटल में भर्ती एक हेड कांस्टेबल ने की आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *