मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी! राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ खुलासा

हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी! राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ खुलासा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंचवा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि दो बूथों पर एक ही तस्वीर से 200 से ज्यादा फर्जी आईडी बनाई गईं। उन्होंने कहा कि इन सभी आईडी में नाम अलग-अलग थे, लेकिन फोटो एक ही महिला की थी। राहुल ने बताया कि इन दोनों बूथों के सीसीटीवी फुटेज को जानबूझकर गायब कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में यह फर्जीवाड़ा सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन के तहत हुआ। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह महिला ब्राज़ील की मॉडल है, लेकिन उसकी तस्वीर का इस्तेमाल फर्जी वोटर आईडी बनाने के लिए किया गया। राहुल के मुताबिक, इस महिला की तस्वीर के जरिये हरियाणा में 22 बार वोट डाले गए। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ दो बूथों का मामला है, जबकि पूरे राज्य में करीब 25 लाख फर्जी वोट पड़े हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर हर आठ में से एक वोट फर्जी है, तो यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग बीजेपी की मदद कर रहा है और फर्जी वोटिंग को नजरअंदाज कर रहा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी का एक नेता यूपी और हरियाणा दोनों जगह वोट डाल चुका है।

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने सवाल किया कि जब ये सब हो रहा था तो कांग्रेस के बूथ एजेंट कहां थे? आयोग ने कहा कि एजेंटों का काम होता है कि अगर कोई डुप्लिकेट वोट डालने की कोशिश करे, तो वे तुरंत आपत्ति दर्ज करें। आयोग ने पूछा कि कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट्स ने मतदाता सूची में डुप्लिकेट नामों पर आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई?

राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार चुनाव के पहले चरण से एक दिन पहले हुई है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास “हाइड्रोजन बम” जैसे बड़े सबूत हैं, जो चुनावी धांधली की सच्चाई सामने लाएंगे। राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ हाल ही में समाप्त हुई थी, जिसमें उन्होंने देशभर में वोटर सूचियों में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के खिलाफ अभियान चलाया।

बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी नेताओं ने इसे सिर्फ चुनावी ड्रामा बताया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी के पहले भी कई दावे खोखले साबित हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अगर कांग्रेस ठोस सबूत पेश करती है तो यह चुनावी माहौल में बड़ा असर डाल सकता है, लेकिन अगर सबूत कमजोर निकले, तो इसे प्रचार की रणनीति के रूप में ही देखा जाएगा।

Share
अगला लेख → मेयर ने नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र ठेकेदारों की साजिश से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *