मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बिहार चुनाव में RJD के आरोप: कई बूथों पर ‘स्लो वोटिंग’ और गड़बड़ी, चुनाव आयोग ने दी सफाई

बिहार चुनाव में RJD के आरोप: कई बूथों पर ‘स्लो वोटिंग’ और गड़बड़ी, चुनाव आयोग ने दी सफाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कई जगहों पर मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी और ‘स्लो वोटिंग’ के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि जानबूझकर महागठबंधन के मजबूत बूथों पर वोटिंग की रफ्तार धीमी कराई जा रही है ताकि समर्थक वोट डालने से वंचित रह जाएं।

राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रथम चरण की वोटिंग के दौरान कई बूथों पर बीच-बीच में बिजली काटी जा रही है, जिससे मतदान की प्रक्रिया बाधित हो रही है। पार्टी ने दावा किया कि साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में कई बूथों पर मतदाताओं को यह कहकर वापस भेजा जा रहा है कि उनका वोट पहले ही डाल दिया गया है।

एक अन्य पोस्ट में राजद ने मोहिउद्दीननगर विधानसभा के बूथ संख्या 106, 107 और 108 पर पुलिसकर्मियों पर मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने लिखा कि पुलिस बिना किसी कारण के लोगों के घरों में घुसकर उन्हें पीट रही है, जिससे डर का माहौल बन गया है।

राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी दानापुर क्षेत्र से एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नसीरगंज घाट पर पुलिस मतदाताओं को नाव से बूथ तक जाने नहीं दे रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से तुरंत संज्ञान लेने और निष्पक्षता साबित करने की मांग की है।

राजद ने कहा कि इन घटनाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की साख पर सवाल उठ रहे हैं और चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह संविधान के साथ खिलवाड़ है और आयोग को ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

हालांकि, चुनाव आयोग ने राजद के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि “स्लो वोटिंग” या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। आयोग ने कहा कि पूरे बिहार में मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। साथ ही बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या को तुरंत सुलझाने के लिए अधिकारियों को सतर्क किया गया है। वहीं, कई जिलों में मतदान अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया पर कोई सवाल न उठे।

Share
अगला लेख → राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर हरियाणा चुनाव आयोग सक्रिय,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *