मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

बिहार के विकास की रफ्तार बरकरार रहेगी- केशव प्रसाद मौर्य

बिहार के विकास की रफ्तार बरकरार रहेगी- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोतिहारी में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, वैसे ही बिहार को भी विकास की राह पर बढ़ने से अब कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि 2025 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है और मोतिहारी से कमल खिलाना है।
मौर्य ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा, वह किया। उन्होंने 30 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर जनकल्याण का नया अध्याय लिखा है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि “लक्ष्मी जी लालटेन पर नहीं, कमल पर आती हैं,” इसलिए 11 नवंबर को कमल का बटन दबाकर बिहार का भाग्य बदलें।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास और सुशासन की प्रतीक है, जबकि विपक्ष ने केवल भ्रष्टाचार, अपराध और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

जनसभा के बाद शिवहर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें बूथ स्तर पर रणनीति और अधिक मतदान सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मौर्य ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की और कहा कि हर कार्यकर्ता का परिश्रम ही एनडीए की जीत की कुंजी है।

Share This
अगला लेख → मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की बड़ी मांग — अब 10 लाख महीन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun