मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

दिल्ली दहली: लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 10 की मौत, UAPA के तहत केस दर्ज

दिल्ली दहली: लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 10 की मौत, UAPA के तहत केस दर्ज

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। सोमवार शाम करीब 6:52 बजे आई-20 कार में हुए इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं और इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक सुनियोजित आतंकी हमला था। कार में IED विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। धमाके के मलबे से बम के अवशेष बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर UAPA की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा विस्फोटक अधिनियम और BNS की कई धाराएं भी लगाई गई हैं। जांच में यह भी पता चला है कि जिस कार में धमाका हुआ, वह हरियाणा नंबर की थी और पिछले एक साल में सात बार बेची जा चुकी थी। गाड़ी का आखिरी मालिक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धमाके से पहले यह कार एक मस्जिद के पास पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी रही थी। सीसीटीवी फुटेज में कार को सुनहरी मस्जिद के पास जाते हुए देखा गया है। फुटेज के अनुसार, कार ने दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में प्रवेश किया और शाम 6:48 बजे वहां से निकली। इसके सिर्फ चार मिनट बाद, सुभाष मार्ग के लाल बत्ती पर यह जोरदार धमाका हुआ। पुलिस को शक है कि कार में सवार संदिग्ध किसी के निर्देश का इंतजार कर रहा था और संभवतः रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दो किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनाई दी। घटना के बाद मौके पर खौफनाक दृश्य थे — कई शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे और कई वाहनों में आग लगी थी। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस विस्फोट में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गए। घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और जांच एजेंसियों को निर्देश दिए कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। फिलहाल एनआईए, एनएसजी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, एफएसएल और खुफिया ब्यूरो की टीमें मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने तड़के पहाड़गंज के एक होटल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

इस बीच, धमाके के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, हवाई अड्डे और धार्मिक स्थलों की सख्त निगरानी की जा रही है। अयोध्या में राममंदिर और नागपुर स्थित संघ मुख्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

घटना के बाद अमेरिका ने भी भारत को जांच में सहयोग की पेशकश की है। वहीं दिल्ली के स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने इस हमले को देश की सुरक्षा पर सीधी चोट बताया है। चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन के मुताबिक, विस्फोट इतना भयानक था कि 800 मीटर दूर इमारतें तक हिल गईं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में कई राज्यों में फैले नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि फरीदाबाद में हाल ही में बरामद हुए आरडीएक्स और इस धमाके के बीच कोई कड़ी जुड़ी हो सकती है। सभी संदिग्धों की पहचान और नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए जांच टीम दिन-रात काम कर रही है।

Share This
अगला लेख → "दिल्ली धमाका: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर तेज़ विस्फोट स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun