मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

RJD नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के AIIMS में निधन

RJD नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के AIIMS में निधन

नई दिल्ली – आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का आज नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. वह वेंटिलेटर पर थे. लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में आरजेडी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

लालू यादव को लिखे अपने खत में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा था, ‘‘मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के बाद 32 सालों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं. पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया. मुझे क्षमा करें.”

रघुवंश प्रसाद सिंह लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे. पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी और चिट्ठी भी लिखी थी. चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे लालू यादव ने अपनी चिट्ठी में कहा था कि जब आप ठीक हो जाएंगे तो हम लोग बात करेंगे. आप कहीं नहीं जा रहे हैं.

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र- वर्तमान में चल रही राजनीती पर नहीं बोलूंगा, मेर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *