मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का ‘आइज एंड ईयर्स’ अभियान, बढ़ाई गई सुरक्षा सतर्कता

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का ‘आइज एंड ईयर्स’ अभियान, बढ़ाई गई सुरक्षा सतर्कता

दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोहों से पहले राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में ‘आइज एंड ईयर्स’ अभियान चलाया। रविवार को आयोजित इस व्यापक जन–संपर्क और जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय आधारित सतर्कता को बढ़ाना है, ताकि आम नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंचा सकें। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान विभिन्न थाना क्षेत्रों, मेट्रो यूनिट और आईजीआई एयरपोर्ट यूनिट में एक साथ चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद नागरिकों को पुलिस की “आंख और कान” के रूप में जोड़ना है। इसके तहत निवासी कल्याण समितियों (RWA)मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (MWA), होटल मालिकों, कार डीलरों, ठेले–फेरी वालों, सुरक्षा गार्डों, हमालों और अन्य समुदाय प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सुरक्षा से जुड़े अहम दिशा–निर्देश साझा किए गए।

पुलिस ने RWA को अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, किरायेदारों का समय पर पुलिस सत्यापन कराने और बाहरी फेरीवालों की आवाजाही पर नजर रखने की सलाह दी। वहीं MWA को बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, फुटेज सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से जुड़े इनपुट नियमित रूप से पुलिस के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए।

होटल मालिकों को मेहमानों की पहचान और दस्तावेजों की सख्ती से जांच करने तथा रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिम कार्ड विक्रेताओं को दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने और सेकंड हैंड कार डीलरों को खरीदारों की पूरी जांच कर समय पर वाहन स्वामित्व स्थानांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा पार्किंग अटेंडेंट, रसायन विक्रेता और अन्य संवेदनशील स्थानों पर काम करने वाले लोगों को भी किसी भी असामान्य या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियानों से न केवल राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि नागरिक–पुलिस सहयोग भी सशक्त होता है, जो सुरक्षित और सतर्क राजधानी के लिए बेहद आवश्यक है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का दावा, इहबास दौरे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun