मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

पंजाब सरकार का बड़ा कदम: किसानों को राहत, योगशाला और अस्पतालों को नया विस्तार

पंजाब सरकार का बड़ा कदम: किसानों को राहत, योगशाला और अस्पतालों को नया विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हुई पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक में किसान, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी को मंजूरी दी है। इसके साथ ही पंजाब देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां गन्ने का सबसे अधिक स्टेट एग्रीड प्राइस (₹416 प्रति क्विंटल) दिया जा रहा है। यह सब्सिडी 2025-26 पिराई सीजन के दौरान निजी चीनी मिलों के जरिए सीधे किसानों को मिलेगी।

स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने ‘सीएम दी योगशाला’ योजना के तहत 1,000 नए योग प्रशिक्षकों के पद सृजित करने की भी मंजूरी दी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹35 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया जाएगा, जिससे राज्य में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने मुक्तसर के बादल, तरनतारन के खडूर साहिब, जलालाबाद और फाजिल्का के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट को सौंपने का फैसला किया है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, शहरी प्रशासन में सुधार के लिए म्यूंसिपल लैंड ट्रांसफर नीति, खाली रास्तों और खालों के उपयोग, PAPRA परियोजनाओं की समय-सीमा बढ़ाने, सिविल सर्विस नियमों में संशोधन और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ बागवानी क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों को राज्य के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share
अगला लेख → पंजाब कांग्रेस में प्रधानगी की जंग तेज, 2027 की सीएम कुर्सी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *