मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चीन के मसले पर विपक्ष एकमत नहीं, कांग्रेस को नहीं मिला पूरे विपक्ष का साथ

चीन के मसले पर विपक्ष एकमत नहीं, कांग्रेस को नहीं मिला पूरे विपक्ष का साथ

दिल्ली – संसद सत्र चीन के मुद्दे पर बहस कराने को लेकर विपक्ष एकजुट नहीं रह सका,इस मामले में कांग्रेस को कई विपक्षी दलों का साथ नहीं मिल रहा है

मंगलवार को लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया. सत्र शुरू होने के पहले से ही सरकार से इस विषय पर बयान देने की मांग होती रही थी. राजनाथ सिंह के बयान के बाद कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनसे कुछ स्पष्टीकरण मांगा लेकिन स्पीकर उसके लिए तैयार नहीं हुए. इस बात से नाराज़ होकर कांग्रेस ने वॉक आउट करने का फ़ैसला किया. लेकिन कांग्रेस को वॉकआउट में ज़्यादा दलों का साथ नहीं मिला.

कांग्रेस के साथ केवल डीएमके के सदस्यों ने ही वाक आउट किया. जबकि मोदी सरकार की प्रखर विरोधी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सदन में बैठे रहे. तृणमूल कांग्रेस के अलावा बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी और लेफ्ट पार्टी के सदस्यों ने भी कांग्रेस का समर्थन नहीं किया.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में सदन के बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक हुई तो उसमें भी यही नज़ारा देखने को मिला. बैठक के बिल्कुल आख़िरी में जब कमिटी के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से चीन के मसले पर राजनाथ सिंह के बयान के सदन में चर्चा की मांग की तो कमिटी के दूसरे सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उनका समर्थन नहीं किया.

Share
अगला लेख → चीन विवाद- भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार - राजनाथ सि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *