Uncategorized

यूपी में संविदा पर नौकरी को प्रियंका गांधी ने बताया ‘काला कानून

लखनऊ – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में सरकारी में संविदा पर सरकारी नौकरी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि ये काला कानून है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुये लिखा कि युवाओं की भर्तियों पर ताला लगाना अन्याय है. प्रियंका गांधी ने वीडियो भी ट्वीट किया और लिखा कि इस अन्याय के खिलाफ युवा अपना हक मांगने के लिये सड़कों पर उतर रहे हैं तो उनकी बात सुननी चाहिये.

योगी सरकार समूह ‘ख’ और समूह ‘ग’ की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने पर मंथन कर रही है. इस व्यवस्था के तहत चयन के बाद शुरुआती पांच वर्ष तक कर्मियों को संविदा के आधार पर नियुक्ती की जाएगी. इस दौरान उन्हें नियमित सरकारी सेवकों को मिलने वाले अनुमन्य सेवा संबंधी लाभ नहीं मिलेंगे. पांच वर्ष की कठिन संविदा सेवा के दौरान जो छंटनी से बच पाएंगे उन्हें ही मौलिक नियुक्ति मिल सकेगी. हालांकि ये अभी प्रस्तावित है लेकिन विपक्ष समेत तमाम युवाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है.

Related Articles

Back to top button