मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को

10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को

भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार इन सीटों पर मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को कराई जाएगी। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा शामिल हैं। इन सीटों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है।

चुनाव कार्यक्रम के तहत अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी। उम्मीदवार 9 मार्च 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

राज्यसभा का कार्यकाल छह वर्ष का होता है और हर दो वर्ष में एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं। चूंकि राज्यसभा कभी भंग नहीं होती, इसलिए इसे संसद का स्थायी सदन कहा जाता है। कुल 245 सदस्यीय राज्यसभा में से 233 सदस्य निर्वाचित होते हैं, जबकि शेष सदस्य मनोनीत किए जाते हैं।

सबसे अधिक 7 सीटें महाराष्ट्र में खाली हो रही हैं। यहां से सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख सदस्यों में शरदचंद्र गोविंदराव पवारप्रियंका विक्रम चतुर्वेदी और रामदास बंदू अठावले शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु (6 सीटें)पश्चिम बंगाल (5 सीटें) और बिहार (5 सीटें) में भी महत्वपूर्ण चुनाव होने हैं। तेलंगाना से डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, असम से भुवनेश्वर कलिता, हरियाणा से किरण चौधरी, और हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी सहित कई वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। आगामी राज्यसभा चुनाव को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे संसद के उच्च सदन में दलों की संख्या और समीकरणों पर प्रभाव पड़ सकता है।

Share
अगला लेख → द्वारका हिट एंड रन: नाबालिग ने बाइकर को कुचला, पिता ने मांगी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *