मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

AAP के खिलाफ BJP की साजिश बेनकाब: जंतर-मंतर से CM भगवंत मान का बड़ा हमला

AAP के खिलाफ BJP की साजिश बेनकाब: जंतर-मंतर से CM भगवंत मान का बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जंतर-मंतर पर आयोजित एक रैली को वर्चुअल संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेताओं के खिलाफ एक साजिश रची गई, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी पर कोई संकट आया है, वह पहले से अधिक मजबूत होकर उभरी है।

सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आप नेतृत्व टीम चट्टान की तरह डटी हुई है और देश की राजनीति में बदलाव लाने की लड़ाई लड़ रही है। उनके अनुसार, आम आदमी पार्टी ने पारंपरिक राजनीति को मुद्दा-आधारित राजनीति की ओर मोड़ने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि अब अन्य दलों को भी अपने घोषणापत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देनी पड़ रही है।

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं को एक सुनियोजित रणनीति के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुधार तथा मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं से निजी संस्थानों के हित प्रभावित हुए, जिसके बाद झूठे मामलों के जरिए पार्टी नेताओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए भी पंजाब के लोगों की चिंता की और मुफ्त बिजली, सिंचाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर निर्देश देते रहे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का करीब 8000 करोड़ रुपये का ग्रामीण विकास फंड (RDF) रोका गया है और जीएसटी का बकाया भी समय पर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक बाढ़ के दौरान घोषित 1600 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी पूरी तरह जारी नहीं की गई।

सीएम मान ने विश्वास जताया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को 100 सीटों का समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अब एक राष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभर चुकी है और उसे रोकना संभव नहीं है। उनके मुताबिक, पंजाब की जनता तानाशाही और नफरत की राजनीति को नकारकर विकास और ईमानदारी की राजनीति के साथ खड़ी है।

Share
अगला लेख → पश्चिम एशिया तनाव का असर, अमृतसर एयरपोर्ट से 12 अंतरराष्ट्री…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *