मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजैक्ट ‘जेपी सेंटर’ को बेचने की तैयारी,1642 करोड़ लगायी कीमत?

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजैक्ट ‘जेपी सेंटर’ को बेचने की तैयारी,1642 करोड़ लगायी कीमत?

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राजधानी में पूर्व मुख्यम्नत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी सेंटर को बेचने की तैयारी हो चुकी है. जेपी सेन्टर बेचने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा है. जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 1642.83 करोड़ रुपए तय की गयी है

प्रदेश में समाजवादी सरकार के दौरान इसका निर्माण किया गया था. अब तक इसके निर्माण पर प्रदेश सरकार की तरफ से 881.36 करोड़ खर्च हो चुके हैं. अब इसे पूरा करने के लिए और 130.60 करोड़ रुपये की जरूरत है.इस जेपी सेन्टर में गेस्ट हाउस, डॉरमेट्री, हेल्थ सेन्टर, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल और हेलिपैड भी है. इसमें 2000 लोगों की क्षमता का हॉल है, वहीं 1000 क्षमता वाला ऑडिटोरियम है.

जेपी सेन्टर के गेस्ट हाउस में 103 लग्जरी कमरे, 7 सूट, हेल्थ सेन्टर, रेस्टोरेंट, 7 फुट बाहर लटकता स्विमिंग पूल और हेलीपैड है. इसके अलावा कन्वेंशन ब्लॉक में 2000 लोगों के बैठने की क्षमता का हॉल है. साथ ही 1000 लोगों के बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम है. इनके अलावा भी कई बड़े सेमिनार हाल हैं. सेंटर में एक ओलिंपिक साइज का स्विमिंग पूल, लॉन टेनिस कोर्ट, स्क्वाश कोर्ट भी शामिल हैं. इन सबके अलावा 1000 वाहनों की मल्टी लेवल पार्किंग है. साथ ही सेंटर में बने म्यूजियम ब्लॉक में जय प्रकाश नारायण से जुड़ी चीजें रखी गई हैं. सेंटर का निर्माण कुल 75 हजार से ज्यादा वर्गमीटर में किया गया है.

Share
अगला लेख → नहीं बिकेगा 'JP INTERNATIONAL' सेंटर,एलडीए ने किया खंडन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *