मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ब्लैकलिस्ट ना हो,इसलिए पाकिस्तान ने हटाए 4000 आतंकियों के नाम – भारत

ब्लैकलिस्ट ना हो,इसलिए पाकिस्तान ने हटाए 4000 आतंकियों के नाम – भारत

संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार पर‍िषद के 45वें सत्र में भारत ने पाकिस्‍तान में आतंकवाद के मुद्दे को उठाते हुए भारतीय प्रतिनिधि पवन बधे ने कहा कि पाकिस्‍तान आतंकवाद को पाल रहा है और उसने 4 हजार आतंकवादियों के नाम को हटा दिया है. यही नहीं पाकिस्‍तान अभी भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगार बना हुआ है और कश्‍मीर में सक्रिय आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहा है.

भारत ने कहा कि कश्‍मीरी आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने के लिए पाकिस्‍तान आतंकी लॉन्‍चपैड चला रहा है. ऐसे समय पर जब दुनिया कोरोना वायरस में फंसी हुई है, पाकिस्‍तान ने चार हजार आतंकवादियों का नाम चुपके से लिस्‍ट से हटा दिया है. इसके जरिए पाकिस्‍तान चाहता है कि उसकी आतंकी फैक्‍ट्री चलती रहे, इसीलिए वह आतंकवादियों को शरण दे रहा है.

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्‍तान में अभी भी अहमदिया समुदाय के लोग सबसे ज्‍यादा सताए जा रहे हैं. वह भी कथित पाकिस्‍तानी संविधान के अंतर्गत. हर साल हजारों की संख्‍या में ईसाई समुदाय के लोग सताए जाते हैं और उनमें से ज्‍यादातर की हत्‍या कर दी जाती है. पवन बधे ने कहा कि परिषद के लिए यह चिंता की बात होनी चाहिए कि पाकिस्‍तान इस मंच का इस्‍तेमाल भारत के खिलाफ दुष्‍प्रचार के लिए करता है.

Share
टैग: #india #TERRORIST #UNHRC
अगला लेख → विवादित ढांचा गिराने के मामले में आज CBI कोर्ट सुनायेगी फैसल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *