मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार हरियाणा के ₹700 करोड़ के कथित फ्रॉड में CBI का बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे CJP नेता, सौरव दास समेत 3 हिरासत में

विवादित ढांचा गिराने के मामले में आज CBI कोर्ट सुनायेगी फैसला,आडवाणी,उमा भारती समेत 32 आरोपी

विवादित ढांचा गिराने के मामले में आज CBI कोर्ट सुनायेगी फैसला,आडवाणी,उमा भारती समेत 32 आरोपी

लखनऊ – 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी के विवादित ढांचे को गिराए जाने के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट आज फैसला सुनाएगी.इस मामले में कुल 49 आरोपी थे जिसमें से 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है. बाकी बचे सभी 32 मुख्य आरोपियों पर फ़ैसला आएगा.

इस मामले में मुख्य आरोपियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह, विनय कटियार, राम विलास वेदांती, ब्रज भूषण शरण सिंह आदि शामिल हैं. इनके अलावा महंत नृत्य गोपाल दास, चम्पत राय, साध्वी ऋतम्भरा, महंत धरमदास भी मुख्य आरोपियों में हैं.

मना जा रहा है की इन आरोपियों में एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सतीश प्रधान, उमा भारती और नृत्य गोपाल दास इनके आने की संभावना बेहद कम है. क्योंकि इनकी उम्र ज्यादा है और इनके न आने को लेकर सुबह स्थिति साफ हो जाएगी. अगर ये नहीं आएंगे तो इनके वकील कोर्ट की कार्यवाही शुरु होते ही व्यक्तिगत रुप से मौजूद नहीं रहने का आवेदन कोर्ट में डालेंगे.

जिन आरोपियों पर फ़ैसला आने वाला है उनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, महंत नृत्य गोपाल दास, साध्वी ऋतम्भरा, चम्पत राय, विनय कटियार, राम विलास वेदांती, महंत धरम दास, पवन पांडेय, ब्रज भूषण शरण सिंह, साक्षी महाराज, सतीश प्रधान, आरएन श्रीवास्तव, तत्कालीन डीएम, जय भगवान गोयल, रामचंद्र खत्री , सुधीर कक्कड़, अमरनाथ गोयल, संतोष दुबे, प्रकाश शर्मा, जयभान सिंह पवैया, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, लल्लू सिंह, वर्तमान सांसद, ओम प्रकाश पांडेय, विनय कुमार राय, कमलेश त्रिपाठी, गांधी यादव, विजय बहादुर सिंह, नवीन शुक्ला, आचार्य धर्मेंद्र और रामजी गुप्ता शामिल हैं.

Share
टैग: #अमरनाथ गोयल #आचार्य धर्मेंद्र और रामजी गुप्ता शामिल हैं.अयोध्या #आरएन श्रीवास्तव #आरोपियों #उमा भारती #ओम प्रकाश पांडेय #कमलेश त्रिपाठी #कल्याण सिंह #गांधी यादव #चम्पत राय #जय भगवान गोयल #जयभान सिंह पवैया #तत्कालीन डीएम #धर्मेंद्र सिंह गुर्जर #नवीन शुक्ला #पवन पांडेय #प्रकाश शर्मा #बाबरी के विवादित ढांचे #ब्रज भूषण शरण सिंह #महंत धरम दास #महंत नृत्य गोपाल दास #मुरली मनोहर जोशी #राम विलास वेदांती #रामचंद्र खत्री #लल्लू सिंह #लालकृष्ण आडवाणी #वर्तमान सांसद #विजय बहादुर सिंह #विनय कटियार\ #विनय कुमार राय #सतीश प्रधान #संतोष दुबे #साक्षी महाराज #साध्वी ऋतम्भरा #सीबीआई #सुधीर कक्कड़ #स्पेशल कोर्ट
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *