मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हाथरस केस – पीड़ित परिवार आज हाईकोर्ट में होगा पेश

हाथरस केस – पीड़ित परिवार आज हाईकोर्ट में होगा पेश

लखनऊ – हाथरस केस में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इस मामले में सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार और पुलिस के बड़े अधिकारियों को तलब किया है.

जस्टिस राजन रॉय और जसप्रीत सिंह की बेंच ने 11 पेज के ऑर्डर में तमाम अख़बारों की उन कतरनों का संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया, रीढ़ की हड्डी टूटी, जीभ काटी गई और शव को आधी रात में परिवार की अनुमति के बिना जबरदस्ती जला दिया गया.

कोर्ट ने कहा ,“हमें पता चला है कि रात में दो-ढाई बजे पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया. वो भी परिवारवालों की ग़ैर-मौजूदगी में. पीड़िता का परिवार हिंदू धर्म का पालन करते हैं, जिसके तहत सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता.”

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाथरस केस पर स्वत: संज्ञान लिया है. इस आदेश से जाहिर है कि पुलिस प्रशासन ने इस केस पर जिस तरीके से लीपापोती की कोशिश की उससे कोर्ट बेहद नाराज है. आज 2 जजों की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. मामले की सुनवाई दोपहर 2.15 बजे होनी है. इसमें यूपी सरकार की तरफ से अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी हाथरस सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहेंगे.

Share
अगला लेख → देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 71 लाख के पार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *