मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार,68 लाख से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार,68 लाख से ज्यादा हुए ठीक

नई दिल्ली – देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख के पार पहुंच गई है.वही 68 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 15 हजार पर आ गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 55,839 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 702 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. बीते दिन 79,415 मरीज ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस और मौत के आंकड़े भारत में ही बढ़ रहे हैं.

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. ICMR के मुताबिक, 21 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 86 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14.69 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब पांच फीसदी है.

Share
अगला लेख → UP उपचुनाव - CM योगी आदित्‍यनाथ आज शुरू करेंगे प्रचार,करेंगे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *