मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

TRP SCAM की सीबीआई ने शुरू की जाँच , दिल्ली से लखनऊ पहुंची टीम

TRP SCAM की सीबीआई ने शुरू की जाँच , दिल्ली से लखनऊ पहुंची टीम

लखनऊ – TRP के फर्जीवाड़े की जांच के लिए सीबीआई की दिल्ली टीम ने बुधवार को शुरू कर दी है,सीबीआई बुधवार को ही अचानक लखनऊ पहुंची और वीआईपी गेस्ट में दो पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम हजरतगंज कोतवाली पहुंची। यहां पर दो घंटे रहकर टीम ने एफआईआर व अन्य दस्तावेज लिए। साथ ही हजरतगंज इंस्पेक्टर के बयान लिए। माना जा रहा है कि इस मामले की एफआईआर लिखाने वाले गोल्डेन रैबिट कम्पनी के रीजनल डायरेक्टर कमल शर्मा से भी सीबीआई गुरुवार को पूछताछ करेगी।

इंदिरानगर निवासी कमल शर्मा की तहरीर पर ही पुलिस ने 17 अक्टूबर को गोपनीय तरीके से एफआईआर दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि गलत तरीके से कुछ चैनलों के द्वारा टीआरपी बढ़ाकर विज्ञापनदाताओं और उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। इसके अलावा भी कमल ने कई और जानकारियां तहरीर में दी थी। इस एफआईआर दर्ज होने के तीन दिन में ही प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। सीबीआई ने मंगलवार को ही इस मामले की जांच स्वीकार कर ली थी। सीबीआई इस मामले में कुछ और जानकारी भी जुटायेगी। दावा किया जा रहा है कि सीबीआई की यह टीम दो दिन लखनऊ में रुकेगी।

Share
अगला लेख → Mirzapur 2- सीजन 1 वाला मसाला गायब,कहानी में पुराने जैसा रोम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *